शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

शिक्षक से मिलकर भावुक हुए नीतीश कुमार।देखिए ये रिपोर्ट




मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उजियारपुर थाना के भगवानपुर कमला निवासी नंद किशोर प्रसाद सिंह जो शिक्षक हैं और बीमार हैं उनका हाल चाल पूछ भावुक हो गये। शिक्षक श्री सिंह काफी दिनों से अस्वस्थ हैं । मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के शिक्षक नंद किशोर प्रसाद सिंह का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। नंद किशोर प्रसाद सिंह श्री गणेश सिंह हाई स्कूल बख्तियारपुर के अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं, जिनसे मुख्यमंत्री ने शिक्षा ग्रहण किया था। मुख्यमंत्री ने नंदकिशोर प्रसाद सिंह की पुत्रवधू अनामिका सिंह, सुपूत्री लालिमा सिंह एवं दामाद प्रो शिवानंद सिंह से मिलकर उनके स्वास्थ्य एवं चल रहे चिकित्सा के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नंद किशोर प्रसाद सिंह के बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर डीएम समस्तीपुर को निर्देश दिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, शिक्षक अरुणेश्वर ठाकुर, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मनीष कुमार, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ: