रविवार, 19 सितंबर 2021

प्रधान शिक्षक को पीटकर फाड़ डाली पंजी।देखिए ये रिपोर्ट



भोरे प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिसई युगल टोला में शिक्षा समिति का सचिव नहीं बनाये जाने पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक को मारपीट कर घायल करते हुए पंजी फाड़ दिया गया। साथ ही एक सप्ताह के अंदर सचिव नहीं बनाये जाने पर 10 हजार रुपए प्रति माह रंगदारी वसूलने की धमकी भी दी गयी। 

मामले को लेकर विद्यालय के प्रधान शिक्षक बृज बिहारी विश्वकर्मा ने सिसई टोला राम नगर के मुन्ना सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।कहा गया है कि भोरे थाने के खजुरहां गांव के निवासी बृज बिहारी विश्वकर्मा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिसई युगल टोला में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

  15 सितंबर को अपने विद्यालय पर थे। उसी समय रामनगर गांव के मुन्ना सिन्हा और मनीष कुमार सिन्हा तीन अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए कहने लगे कि बिना हमारी उपस्थिति के विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव का चुनाव कैसे करा दिया। मेरी पत्नी को सचिव क्यों नहीं बनाया।उनलोगों ने धमकी भी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर मेरी पत्नी को सचिव नहीं बनाया, तो 10 हजार रुपए प्रति माह रंगदारी वसूल किया जायेगा। 

विद्यालय के अन्य शिक्षकों को भी मारने की धमकी दी गयी।साथ ही छात्र उपस्थिति पंजी और शिक्षक उपस्थिति पंजी भी फाड़ दी गयी।जाते समय वे लोग मुंह पर थूक कर भी चले गये।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। इस तरह के मामलों में शिक्षक संघ को जरूर इस पर कड़ा कदम उठाते हुए अपने शिक्षक की मदद करनी चाहिए।


0 टिप्पणियाँ: