बुधवार, 18 अगस्त 2021

कैबिनेट ने सेवाशर्त नियमावली,वेतन वृद्धि की दी स्वीकृति।MDM का खाता शुरू।मोहर्रम की छुट्टी केंसिल।देखिए ये रिपोर्ट


कल कैबिनेट की बैठक में बिहार राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक की नियुक्ति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त नियमावली 2021 के लिए कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।वही बिहार राज्य उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त नियमावली, 2021 के लिए कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।

वित्त विभाग ने पुनरीक्षित वेतन सरचना में वेतन या पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों/पेंशनभोगियों/नपारिवारिक पेंशनभोगियों को दिनांक 01/07/2021 केनप्रभाव से 17 प्रतिशत के स्थान पर 28 प्रतिशत DA  (महेंगाई भता) देने की स्वीकृति दे दी है।

                                       विभागीय पत्र

मुहर्रम को लेकर खबर आ रही है कि में चाँद दिखाई देने के अनुसार राज्य में मोहर्रम अब 20 अगस्त शुक्रवार को मनाया जायेगा। इसलिए 19 अगस्त गुरुवार को घोषित सरकारीअवकाश के स्थान पर अब 20 अगस्त शुक्रवार को एनआई0 एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है। यानी कि मोहर्रम की छुट्टी अब 19 अगस्त की जगह 20 अगस्त को होगी।

                                      विभागीय पत्र

भारत सरकार, वित्त मंत्रालय ने MDM के लिए 01 जुलाई 2021 से नई प्रक्रिया,Single Nodal Account का प्रावधान किया है। केन्द्र प्रायोजित योजना के अन्तर्गत केन्द्र और राज्य का एक बैंक खाता एवं राज्य योजना के लिए एक बैंक खाता खोला जाना है। इस प्रकार जिला स्तर पर दो बैंक खाता खोलने एवं विद्यालय स्तर पर सिर्फ एक बैंक खाता खोला जाना है।

आपको बता दे कि केन्द्र प्रायोजित मध्याह भोजन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्यालय स्तर पर HDFC बैंक, राजा बाजार शाखा, पटना में जीरो बैलेंस पर बैंक खाता खोला गया है। जिला स्तर एवं विद्यालय स्तर पर भी HDFC बैंक में Zero Balance पर बैंक खाता खोला जाना है।मध्यान भोजन निदेशक ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को आदेश दिया है कि जल्द से जल्द HDFC बैंक में Zero Balance पर बैंक खाता खोलवाकर निदेशालय को सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।इसे अतिआवश्यक और महत्वपूर्ण समझा जाय।


                                   विभागीय पत्र







0 टिप्पणियाँ: