गुरुवार, 8 जुलाई 2021

मोदी सरकार ने 14 मंत्रियों को किया मंत्रिमंडल से बाहर।बड़े बड़े नाम शामिल।देखिए ये रिपोर्ट


नरेंद्र मोदी कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल से पहले कुल 14 मंत्रियों ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर का भी मंत्री परिषद से इस्तीफा हो गया है। इसके अलावा शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, रसायन एवं उरर्वक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी शामिल हैं।इसके अलावा वन और पयार्वरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया और खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राव साहेब दानवे शामिल हैं। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कनार्टक का राज्यपाल बनाये जाने की घोषणा के बाद त्यागपत्र दिया है।

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वुधवार को  मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही अपने मंत्रियों के विभागों में भी भारी फेरवदल  कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह को नए सहकारिता मंत्रालय का भार सौंपा गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया सिविल एविएशन व अनुराग ठाकुर नए सूचना एवं प्रसारण मंत्री होंगे। धर्मेंद्र प्रधान नए शिक्षा 22मंत्री वनाए गए हैं। हरदीप पुरी को तेल व गैस, अश्वनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री विदेश मंत्री और सीतारमण वित्त मंत्री वनी रहेंगी। 


0 टिप्पणियाँ: