हिमानी मिश्रा, बिहार की प्रथम महिला संचालित डिजिटल/आईटी कंपनी ब्रांड रेडिएटर की सीईओ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लड़कियों के लिए इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का लिया गया फैसला बिहार में लड़कियों की शिक्षा की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय कदम है।
मुख्यमंत्री के इस अहम निर्णय से बिहार में लड़कियों की तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। यह निर्णय बिहार सरकार के लड़कियों की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर लड़कियों की आत्मनिर्भरता के प्रति दूरगामी सोच को प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए बहुत-बहुत आभार ।
0 टिप्पणियाँ: