राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मानपुर प्रखंड के गौरी कन्या उच्च विद्यालय के हेडमास्टर डॉ. प्रबोध कुमार की रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। स्कूल के हेडमास्टर डॉ. प्रबोध कुमार अपनी कार से जीटी रोड होते हुए औरंगाबाद से गया आ रहे थे।
कार उनका बेटा चला रहा था। रास्ते में अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में बेटे गौतम कुमार ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया। इससे कार खाई में गिरते हुए एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में डॉ. प्रबोध कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए। हालांकि वो कार में पीछे वाली सीट पर बैठे थे। इसके बावजूद उन्हें गम्भीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहा लड़का गौतम भी जख्मी हो गया है।
आपको बता दे कि प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें गया शहर के नूतन नगर लाया गया है। सड़क दुर्घटना में मारे गए डॉ. प्रबोध कुमार 2012 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। उनका निजी मकान शहर के नूतन नगर में स्थित है। इस घटना से शहर के शिक्षाविदों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
0 टिप्पणियाँ: