शनिवार, 30 जनवरी 2021

50 प्रतिशत के साथ खोले जाएंगे बिहार के स्कूल।



बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है,सरकार ने 8 फरवरी से छठी से आठवीं तक के स्कूलों को खोलने का फैसला किया है। शुक्रवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग में यह बड़ा निर्णय लिया गया है।


शुक्रवार को हुई  क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राज्य में छठी से आठवीं तक के बच्चों के लिए प्राइवेट और सरकारी स्कूल 8 फ़रवरी यानी कि सोमवार से खोले जायेंगे।


Cसरकार ने यह फैसला लिया है कि कोरोना को देखते हुए फिलहाल 50 प्रतिशत छात्रों को स्कूल आने की अनुमति दी जाएगी जबकि सभी शिक्षकों को विधालय आना अनिवार्य है।



गुरुवार, 28 जनवरी 2021

शिक्षकों के वेतन वृद्धि का रास्ता हुवा साफ। पत्र हुवा जारी।


                                       

               

राज्य सरकार की यह योजना थी कि शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन में वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही वृद्धि की जाए, परन्तु कोविड महामारी के कारण उत्पन्न वित्तीय संकट के कारण यह तत्काल संभव नहीं हो पा रहा है। 


इसलिए वर्तमान संरचना में सुधार करने के उद्देश्य से सरकार ने 01 अप्रैल, 2021 को देय मूल वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया  है। इस प्रकार, कार्यरत शिक्षक/पुस्तकालयाध्यक्ष के वेतन में ई0पी0एफ0 स्कीम के साथ 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी।


आपको बता दे कि वर्तमान में उक्त कोटि के कार्यरत शिक्षक/ पुस्तकालयाध्यक्ष की संख्या लगभग 3.5 लाख है। 01 अप्रैल, 2021 को देय मूल वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने पर लगभग 1950 करोड़ का वार्षिक अतिरिक्त व्यय होगा। साथ ही, ई०पी०एफ0 योजना से आच्छादित किए जाने की पृष्ठभूमि में कुल अतिरिक्त वित्तीय भार लगभग 2765 करोड़ का होगा।


                                             







होली के पहले बढ़ सकता है DA


50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 61 लाख पेंशनर्स को जुलाई-दिसंबर 2020 के महंगाई भत्ते और इसमें 4 परसेंट बढ़ोतरी को फिर से लागू करने का इंतजार है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जनवरी-जून 2021 के लिए 4 परसेंट DA बढ़ोतरी को सरकार होली से पहले दे सकती है।

सूत्रों का ये भी कहना है कि सरकार उस महंगाई भत्ते को भी जारी कर सकती है जिसे कोरोना संकट की वजह से जुलाई 2020 में रोक लिया गया था. हालांकि सरकार ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

अगर सरकार जुलाई से दिसंबर 2020 के दौरान 4 परसेंट DA कटौती को फिर से देना शुरू कर देती है और जनवरी से जून 2021 के महंगाई भत्ते में 4 परसेंट बढ़ोतरी कर देती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को सीधा 8 परसेंट DA बढ़ ोतरी का फायदा मिलेगा।

यानी अभी 17 परसेंट के हिसाब से DA मिलता है, लेकिन बढ़ोतरी के बाद ये 25 परसेंट हो जाएगा।