राज्य में समग्र शिक्षा अभियान के लिए 15 अरब 92 करोड़ 21 लाख 11 हजार 763 रुपये की राशि जारी हुई है। यह राशि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 में समग्र शिक्षा अभियान पर खर्च होगी।
आपको बता दे कि समग्र शिक्षा अभियान केंद्र प्रायोजित योजना है। इसमें केंद्र की हिस्सेदारी 60 फीसदी एवं राज्य की हिस्सेदारी 40 फीसदी है। इसके मद्देनजर जारी हुई 15 अरब 92 करोड़ 21 लाख 11 हजार 763 रुपये में से 9 अरब 61 करोड़ 12 लाख 93 हजार 820 रुपये की राशि केंद्र से मिली है।
जबकि राज्यांश की राशि 6 अरब 31 करोड़ 8 लाख 17 हजार 943 रुपये है, जो सहायक अनुदान मद में ब्यय की स्वीकृति के साथ विमुक्त हुई है। इस राशि के आने से यह उमीद जताया जा रहा है कि अब शिक्षको का वेतन भुगतान हो जाएगा।
0 टिप्पणियाँ: