सत्र 2019-20 हेतु सभी जिले के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में नामांकित छात्र/छात्राओं को पुस्तक खरीदने हेतु राशि DBT के माध्यम से उनके खाते में राशि हस्तान्तरित किया जाना है।
छात्र-छात्राओं को पुस्तक खरीदने हेतु वर्ग 1 से 5 तक के लिए 250/-रु0 एवं वर्ग 6 से 8 तक के लिए 400/-रु0 प्रति छात्र/छात्रा की दर से गणना कर विद्यालय शिक्षा समिति के खाते में भेजी गई है।
विद्यालय शिक्षा, समिति द्वारा वर्ग 1 के छात्र/छात्राओं का नामांकन होते ही उनसे खाता विवरणी प्राप्त कर उनके खाते में अविलंब राशि हस्तान्तरित कर दी जाएगी।और वर्ग 2 से 8 तक के छात्र/छात्राओं को पुस्तक कृय हेतु राशि DBT के माध्यम से उनके खाते में विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा अप्रैल 2019 में अचुक रुप से हस्तान्तरित कर दी जाय।
वैसे सभी नामांकित बच्चे जो सत्र 2019-20 में एक दिन भी विद्यालय आए हों, को पुस्तक खरीदने हेतु राशि उनके खाते में उपलब्ध कराई जाय।
बच्चों के खाते में राशि हस्तान्तरण के उपरांत विद्यालय के प्रधानाध्यापक वर्ग शिक्षक से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे कि एक भी दिन उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं के पास विद्यालय पाठ्य पुस्तके उपलब्ध है।इस आशय का प्रमाण पत्र वे अपने संकुल समन्वयक को हस्तगत करावेंगे।और ठीक ऐसा ही प्रमाण पत्र संकुल समन्वयक अपने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फिर इसी आशय का प्रमाण पत्र जिला को उपलब्ध करावेंगे।
छात्र/छात्राओं के पुस्तक उपलब्धता की अचानक से जॉच कराई जाएगी। इसका अनुश्रवण प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर से किया जाएगा।
पुस्तक क्रय पखवाड़ा पूरे राज्य में 15 से 30 अप्रैल 2019 तक मनाया जाएगा। इसलिए विभाग ने निर्देश दिया है कि पत्र के आलोक में बच्चो को किताब की राशि उपलब्ध कराते हुए पुस्तकों की खरीदारी सुनिश्चित कराई जाय।
0 टिप्पणियाँ: