खोरीपाखर मध्य विद्यालय के बूथ नंबर 45 के बीएलओ पर जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है। कि खोरीपाकर के रामपुर विद्यालय बूथ पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कैंप लगा था। इसी दौरान कुछ लोग उम्र कम होने के बावजूद मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दबाव बना रहे थे।
इन्कार करने पर बीएलओ चुन्नू मांझी के गांव के लोगों के साथ बकझक हुई थी। शाम को घर जाने के समय पलटू हाता
गांव से जोगापुर के बीच लोगों ने उनपर चाकू से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया गया।उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
बताया गया कि शर्मा मांझी, दिनेश प्रसाद, चंदन मांझी, मंट मांझी सहित आधा दर्जन लोगों ने उन्हें धमकी दी थी। बीएलओ ने आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इस घटना को लेकर बड़रिया परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ विरोध कर रहा है। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश प्रसाद ने भी घटना की निंदा की है।
0 टिप्पणियाँ: