शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है त्रिदिवसीय विहार दिवस समारोह के आयोजन को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
इससे संबंधित आदेश शिक्षा विभाग ने सोमवार को जारी किया है। दरअसल, राज्यस्तरीय त्रिदवसीय बिहार दिवस समारोह का आयोजन यहां श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में किया जा रहा है।
राज्य सरकार के इस आयोजन का नोडल विभाग पिछले वर्षों की तरह ही इस बार भी शिक्षा विभाग को बनाया गया है। होली को लेकर पहले से 21 एवं 22 मार्च को राजपत्रित अवकाश घोषित है। होली 21 मार्च को है। और उसके अगले दिन 22 मार्च को त्रिदिवसीय बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन है।
इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की 22 मार्च,23 मार्च और 24 मार्च की छुट्टी रद्द की गयी है। शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में अधिकारी-कर्मचारियों से कहा है कि 22 मार्च को अपराह्न तीन बजे एवं 24 मार्च को भी अपराह्न तीन बजे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। दोनों दिन उनकी उपस्थिति वहीं दर्ज होगी।
बहरहाल, इस आदेश से शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी होली के अगले दिन होली की खुमारी में भी ड्यूटी पर हाजिर होने को विवश होंगे। शनिवार एवं रविवार की छुट्टी का भी मजा नहीं ले पायेंगे। विभाग के इस आदेश का असर स्कूलो में भी देखने को मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ: