मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

SSA मद में जारी हुई राशि।देखिए एक रिपोर्ट।



राज्य में सर्व शिक्षा अभियान जो अब समग्र शिक्षा अभियान का हिस्सा बन गया है, के लिए 64 करोड़ 61 लाख 32 हजार 666 रुपये की राशि की स्वीकृति एवं विमुक्ति के आदेश दिये गये हैं।

यह राशि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए है। इसमें केंद्रांश मद में प्रथम किस्त के रूप में प्राप्त एसटी कम्पोनेंट की कुल राशि 38 करोड़ 76 लाख 19 हजार रुपये एवं इसके विरुद्ध समानुपातिक राज्यांश की राशि 25 करोड़ 84 लाख 12 हजार 666 रुपये है।



उल्लेखनीय है कि केंद्र द्वारा सर्व शिक्षा अभियान राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं शिक्षक शिक्षा योजनाओं को एकीकृत कर प्री-स्कूल से 12वीं कक्षा तक के लिए नयी योजना 'समग्र शिक्षा अभियान' संचालित किया गया है।

स्कूलों में बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई के लिए 34.19 करोड़ खर्च करने पर मुहर।





0 टिप्पणियाँ: