पटना
जैसा कि आप सभी जानते है कि राज्य सरकार द्वारा दिनांक 14.12.2018 से राज्य के सभी शहरी निकायों में प्लास्टिक थैले के उपयोग पर पूर्णत प्रतिबंध लगाया गया है।
इस हेतु सभी नगर निकायों में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।प्लास्टिक थैली पर लगाए गए प्रतिबंध को सफल बनाने हेतु जिले के सभी माध्यमिक, मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं को प्लास्टिक थैली से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।
इस हेतु जिले के सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के समय प्लास्टिक थैली के प्रतिबंध से संबंधित शपथ पत्र का वाचन छात्र-छात्राओं से करवाया जाए।
0 टिप्पणियाँ: