सोमवार, 12 नवंबर 2018

शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी करने वाले पंचायत सचिव गिरफ्तार।




 नालंदा :


गिरियक प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव विपिन सिंह को शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी करने व अन्य मामले में जालसाजी करने के आरोप में निगरानी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.।

विपिन कतरीसराय के सैदी गांव का है। उसे गिरियक मोड़ पर कतरीसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर निगरानी को सौंप दिया है।



विपिन सिंह पर जालसाजी के कई मामले दर्ज हैं।गिरियक बीडीओ ने भी उसके खिलाफ गिरियक थाना में मामला दर्ज कराया है। 




कृष्णा राइस मिल सैदी के संचालक कृष्णा कुमार ने भी कतरीसराय थाना में आरोपी के खिलाफ गलत खाता व प्लॉट नंबर देकर रजिस्ट्री कर पैसा ठगने व मिल पर कब्जा करने के साथ ही एससीएसटी के तहत मामला दर्ज कराया है।साथ ही फर्जी नियुक्ति ‘पत्र का भी मामला दर्ज किया गया है।आरोपी ने अकूत संपत्ति बनाई हैजिस पर भी निगरानी की नजर थी।


0 टिप्पणियाँ: