नरकटियागंज
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने दिनांक 9-11- 2018 दिन शुक्रवार समय- 10:00 बजे से नरकटियागंज के दी बोधि टी होटल में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया है।
इस कार्यक्रम में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आनंद कौशल सिंह जी के विशेष अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट के विद्वान अधिवक्ता श्री अजय कुमार सिंह जी जिन्होंने समान काम समान वेतन की लड़ाई लड़ी थी उनका भी आगमन हो रहा है।
संगठन का कहना है कि समान काम समान वेतन के प्राप्त अनुभवों और आने वाली जजमेंट के संबंध में विशेष जानकारी देंगे।
आपको बता दे कि नरकटियागंज में संगठन के विद्वान अधिवक्ता हाई कोर्ट पटना के वरीय अधिवक्ता जो न्यायिक संघर्ष में सुप्रीम कोर्ट मे AOR की भूमिका निभाने वाले मृत्युंजय कुमार जी के साथ- साथ प्रदेश स्तरीय संघीय पदाधिकारियों का भी आगमन हो रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में - अधिवक्ता श्रीअजय कुमार जी,अधिवक्ता श्री मृत्युंजय कुमार जी,प्रदेश महासचिव श्रीरामचंद्र यादव जी,वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष- राम पुकार कुशवाहा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष-पंकज कुमार सिंह के साथ अन्य शिक्षक शामिल हो रहे है।
इस कार्यक्रम में जिला मोतिहारी कमेटी के अध्यक्ष श्री गोलू सिंह जी अपने सदस्यों के साथ शिक्षक संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। संगठन ने इस कार्यक्रम में जिले के सभी शिक्षको को आमंत्रित हैं।
इस कार्यक्रम की देखरेख नरकटियागंज के शिक्षक शेख निजामुद्दीन जी,पंकज कुमार पाठक,तिरेंद्र राम,पवन कुमार तिवारी,कमलेश कुमार,राहुल कुमार मिश्रा,लोकेश कुमार सिंह धर्मेश यादव और संयोजक- मोहम्मद आफताब आलम करेंगे।
0 टिप्पणियाँ: