सोमवार, 26 नवंबर 2018

नियोजित शिक्षकों के कारण शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बेहतर सुधार के लिए बिहार को मिला अवार्ड।



पटना


शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बेहतर सुधार के लिए बिहार को अवॉर्ड मिला है। गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति बैंकेया नायडु ने शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को यह अवॉर्ड दिया।मौके पर आयुक्त विपिन कुमार आदि मौजूद थे। 


आपको बता दे कि पिछले 12-13 वर्षों में बिहार में स्कूलों से बाहर रहने वालों छात्र-छात्राओं की संख्या एक प्रतिशत से भी कम रह गई है। पहले यह 12.5 प्रतिशत थी। स्कूलों की संरचना विकसित हुई है।



बिहार के  साढ़े तीन लाख शिक्षकों के नियोजन से पढ़ाई में सुधार हुआ है। स्कूल में बच्चों की संख्या में खासी बढ़ोत्तरी हुई है। यह राज्य के लिए अहम उपलब्धि है।




0 टिप्पणियाँ: