राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्ष(एनटीएसई) और राष्ट्रीय आय सह
मेधा छात्रवृत्ति की राशि बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति में अब नौवीं से 12वीं तक में 48 हजार रुपए मिलेंगे। पहले यह राशि 24 हजार सालाना थी।
एनटीएसई के तहत अब 11वीं और 12वीं में छात्रोंको प्रतिमाह 1250 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेजुएशन और पीजी की पढ़ाई के लिए प्रति माह दो-दो हजार रुपये की राशि दी जायेगी।इसके अलावा पीएचडी में छात्रवृत्ति यूजीसी नॉम्र्स के अनुसार दी जाएगी।
आपको बता दे कि एनटीएसई के तहत अभीतक 11वीं और 12वीं में प्रति माह पांच सौ रुपया दिया जाता था। वहीं राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति के तहत सालाना छह हजार मिलता था। यानी चार साल में 24 हजार की राशि छात्रवृत्ति के तौर पर मिलती थी।लेकिन इसे अब बढ़ाकर 48 हजार कर दिया गया है।
इससे मेधावी छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर , वे अपनी पढ़ाई पूरी कर पायेगे। इसी सत्र से होगा लागू एनटीएसई और राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति की। परीक्षा एनसीईआरटी द्वारा ली जाती है।राज्य स्तर पर यह परीक्षा एससीईआरटी लेता है।
10वीं में पढ़ाने वाले छात्र एनटीएसई की परीक्षा में शामिल होते हैं। वहीं राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति में आठवीं में पढ़ने वाले छात्र शामिल होते हैं। बढ़ी हुई छात्रवृत्ति की राशि 2018-19 सत्र से ही लागू होगी।
सूबे के 1967 छात्रों को होगा फायदा? राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति की परीक्षा एक चरण में ही होती हैलिखित परीक्षा के आधार पर छात्रों का चयन किया जाता है।2018-19 सत्र में प्रदेश भर से 1967 छात्रों का चयन इस छात्रवृत्ति के लिए किया गया है। इन सभी को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ: