बिहार के स्कूली शिक्षा में बेहतरीन योगदान देने वाले प्रदेशभर के 17 शिक्षकों का चयन राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2017 के लिए किया गया है। चयनित शिक्षकों में 5 महिला शिक्षक हैं। 17 में से 3 प्लसटू, 13 मध्य विद्यालय जबकि एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं। चयनित सूची शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा की स्वीकृति के बाद सभी आरडीडीई को भेज दी गयी है।
राजकीय पुरस्कार के चयन में मधुबनी, कटिहार और नवादा जिलों के शिक्षकों ने बाजी मारी है। इन जिलों के दो-दो जबकि पटना, पूर्वी चंपारण, सारण, पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, अरवल, अररिया, बेगूसराय और दरभंगा के एक-एक शिक्षक का चयन राजकीय पुरस्कार के लिए हुआ है।
चयनित सभी शिक्षकों को 5 सितम्बर को सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित राज्यस्तरूय शिक्षक दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री पुरस्कृत करेंगे।
पुरस्कार के रूप में चयनित शिक्षकों को 15 हजार का चेक, प्रशस्त पत्र, दुशाला और स्मृति चिह्न दिया जाएगा। 38 में से महज 14 जिलों से 17 शिक्षक चयनित किये गये हैं, शेष 24 जिलों से इस पुरस्कार के लिए आए शिक्षकों के आवेदन चयन समिति को प्रभावित नहीं कर पाए।
इन्हें मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, 2017
1. सुधीर कुमार राय, प्रधानाध्यापक, गणेश बीके साहु इंटर स्कूल, वारिसलीगंज, नवादा
2. डा. जगनारायण सिंह, सहायक शिक्षक, बालदेव इंटर स्कूल, दानापुर कैंट, पटना
3. अलका वर्मा, प्रधानाध्यापक, आरबीए उच्च माध्यमिक विद्यालय, त्रिवेणीगंज, सुपौलI
4. नागेन्द्र यादव, प्रभारी हेडमास्टर, मध्य विद्यालय जितवारपुर, रहिका, मधुबनी
5. ममता पांडेय, प्रभारी हेडमास्टर, रा. म. विद्यालय चांदमारी कन्या, मोतिहारी, पू. चंपारण
6. ब्रजेश कुमार सिंह, सहा. शिक्षक, म. वि. बिचला तेलपा छोटा तेलपा, छपरा सदर, सारण
7. प्रेमनाथ गोसाईं, प्रभारी हेडमास्टर, मध्य विद्यालय महथा, लदनिया, मधुबनी
8. कृष्णानंद कुमार, प्रभारी हेडमास्टर, बालिका मध्य विद्यालय कुमहारी कदवा, कटिहार
9. शिवकुमार सिंह, प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय कोहरा, योगापट्टी, पश्चिम चंपारण
10 राजेश कुमार, प्रखंड शिक्षक, उ.म. विद्यालय हेमजाभारत, सिरदला-शेरपुर, नवादा
11. सुनील राम, प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय सनथुआ, रफीगंज, औरंगाबाद
12. विवेक कुमार, सहा. शिक्षक, मध्य विद्यालय मानिकपुर कोठिया, कुर्था, अरवल
13.दिनेश दुबे, प्रधानाध्यापक, उ.म.वि.वर्मा रिफ्युजी कालोनी, कटिहार
14. मो. मुश्ताक आलम, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय धामा, रानीगंज, अररिया
15. कुमारी पूनम, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय मसनदपुर बरौनी, बेगूसराय
16. मीरा कुमारी, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय शुभकरपुर, दरभंगा
17. नुसरत खातून, पंचायत शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय पंचायत भवन मेहसौल, सीतामढ़ी

0 टिप्पणियाँ: