शनिवार, 25 अगस्त 2018

सरकार देगी स्कूलो को एक लाख रुपए।स्कूलो के लिए अच्छी खबर है।





राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों को मिलने वाले विद्यालय विकास अनुदान मद की राशि अब विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों की संख्या के आधार पर दी जाएगी।

इसके लिए विभाग ने पत्र भी जारी करदिया है इस मद में अब विद्यालयों को12 हजार 500 से लेकर एक लाख तक की राशि विद्यालयों को विकास के लिए दी जाएगी। 

विद्यालय प्रधान शिक्षण तहत विद्यालय कार्य से जुड़े खर्च बिना किसी आधिकारिक बाधा के कर सकेंगे जिसमें चॉक डस्टर से लेकर 15 अगस्त, 26 जनवरी आदि कार्यक्रमों के आयोजन से जुड़े खर्च शामिल हैं।

विद्यालय में अन्य विकास कार्यो के लिए भी इस राशि का इस्तेमाल किया जा सकता है।लेकिन इस राशि को अन्य विकास कार्यों में खर्च
करने के पूर्व विद्यालय प्रधान को विद्यालय में समिति से अनुमति लेनी होगी।
,
इसके बारे में जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा एवं  सर्व शिक्षा अभियान के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष तक विद्यालयों में प्रारंभिक व मध्य के आधार पर यह राशि दी जाती थी।

इसमें प्राथमिक के विद्यालयों को पांच हजार व मिडिल स्कूल
के लिए कुल बारह हजार की वार्षिक विद्यालय विकास अनुदान की राशि दी।




लेकिन सर्व शिक्षा अभियान व अन्य अभियानों के मर्ज होने से लागू
किए गए समग्र शिक्षा अभियान के तहत अब विद्यालय अनुदान की राशि छात्रों की संख्या के आधार पर देने का निर्णय विभाग ने किया है।

इस बाबत पत्र भी शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए हैं. मीडिया प्रभारी
दिलीप कुमार ने बताया कि राज्य सरकार से फंड जल्द ही प्राप्त होने की उम्मीद है। विभाग से फंड मिलते ही विद्यालयों को यह राशि भेजी जाएग।


आइये जानते है विद्यालय को विकास के लिए मिलने वाली नयी राशि
छात्रों की संख्या के अनुसार।

1 से 15 से 12 हजार 500
16 से 100 से 25 हजार
101 से 250 50 हजार
251 से 1000 75 हजार
1000 से अधिक 1 लाख

0 टिप्पणियाँ: