बुधवार, 29 अगस्त 2018

स्कूलो की परीक्षा 3 अक्टूबर से।दिशा निर्देश के साथ रूटीन जारी




राज्य ब्यूरो पटना :

सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन तीन अक्टूबरसे होगा। मूल्यांकन सात दिनों तक चलेगा। परिणाम पांच नवंबर को प्रस्तावित हैं। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने जिलों को परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।


परियोजना निदेशक संजय सिंह के मुताबिक लिखित मूल्यांकन कक्षा दो से आठ के विद्यार्थियों का ही होगा। कक्षा एक के बच्चों का मौखिक मूल्यांकन लिया जाएगा जिलों को पांच सेट प्रश्न पत्र मुहैया कराए जाएंगे जिसमें से किसी एक का उपयोग स्कूल मूल्यांकन के लिए कर सकेंगे।


प्रखंड कार्यालयों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका 20 सितंबर तक भेज दिए जाएंगे। निर्देश दिए गए हैं कि प्रखंड और जिला कार्यालय आकलन कर मुख्यालय को पहले ही बता दें कि उन्हें कितने प्रश्न और उत्तर पुस्तिका की दरकार होगी।


मूल्यांकन दो पाली में होगा। पहली पाली 10 से 12 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली 1 से 3 बजे के बीच होगी। जिला और प्रखंड कार्यालय स्कूलों को हर हाल में 26-30 सितंबर के बीच प्रश्न और उत्तर पुस्तिका मुहैया कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।


अधिकारियों से कहा गया। हैकिपरीक्षा को देखते हुए प्रत्येक जिले में 25 सितंबर तक नियंत्रण कक्ष बना लिया जाए।

परीक्षा रूटीन



3 अक्टूबर 
पहली पाली :1-5के लिएभाषा (हिन्दीउर्दू)
दूसरी पाली :6-8के लिएभाषा(हैिदी उर्दू)

4 अक्टूबर
पहली पाली :1-5 के लिए अंग्रेजी
दूसरी पाली :6-8 के लिए अंग्रेजी

5 अक्टूबर -सह-शैक्षिक
गतिविधयों का अवलोकन
(मकतब मदरसा उर्दूछोड़ शेषविद्यालयों के लिए)

6 अक्टूबर
पहली पाली 1-5 के लिए गणित
दूसरी पाली 6-8 के लिए गणित

7 अक्टूबर -सह शैक्षिक
गतिविधियों का अवलोकन
(मकतब मदरसा उर्दू विद्यालयों के लिए)

8 अक्टूबर
पहली पाली 3-8 के लिए सामाजिक विज्ञान
दूसरी पाली :6-8 के लिए विज्ञान

9 अक्टूबर
पहली पाती :3-8 के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी
दूसरी पाली 6-8 के लिए संस्कृत अन्य।

0 टिप्पणियाँ: