गुरुवार, 26 जुलाई 2018

छात्रवृत्ति भेजने के लिए बच्चों के खातों की आवश्यकता नहीं


जैसा कि आप सभी जानते है कि सरकार ने जल्द से जल्द  बच्चों का पोशाक ,छात्रवृत्ति और पुस्तक की राशि  उनके खाते में  ट्रांसफर करने का निर्देश शिक्षा विभाग को दिया है।


लेकिन आपको बता दें कि सभी बच्चों के खाते नहीं खुल पाने के कारण ये  राशि  सही तरीके से ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है।  जिससे काफी परेशानियां उत्पन्न हो रही है।

जिस कारण विभाग ने पत्र जारी कर के  दिशा निर्देश सभी स्कूलों को दिया है की पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विभिन्न योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, पोशाक, पाठ्यपुरतक आदि मद में प्राप्त होनेवाली राशि उनके खाते मे ट्रांसफर करने का निर्देश दिया गया था। 


अब विभाग ने इसमें आंशिक संशोधन करते हुए आदेश दिया है कि  जिन छात्र-छात्राओं का स्वयं का खाता नहीं खुल पाया है उनके माता-पिता के खाते में भी उक्त राशि हस्तान्तरित किया जा सकता है।एवं उक्त लाभूकों का नाम भी उनके माता-पिता के खाते के साथ जोड़ा जाय।

0 टिप्पणियाँ: